Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

कनाडा में Punjabi Singers फिर बढ़ा गैंगवार का खतरा, चन्नी नट्टन के घर फायरिंग से मचा हड़कंप

नमस्कारhttp://www.dainikjanwani.com, वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है ।कनाडा में पंजाबी सिंगर्स पर गैंगवार का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलियों की बौछार ने एक बार फिर पूरे संगीत जगत को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने खुद ली है।

लगातार निशाने पर पंजाबी कलाकार

पिछले कुछ महीनों में कनाडा में पंजाबी कलाकारों और कारोबारियों पर लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही सिंगर तेजी कहलों के घर पर फायरिंग की गई थी, जबकि इससे पहले कपिल शर्मा के कैफे पर भी गोलीबारी की जा चुकी है। अब चन्नी नट्टन का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला सिंगर को डराने और चेतावनी देने के मकसद से किया गया था।

गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनका मकसद नट्टन को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि “चेतावनी देना” था। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई सिंगर सरदार खेहरा से उनके बढ़ते संबंधों को लेकर की गई है। गोल्डी ने धमकी दी कि जो भी कलाकार खेहरा के साथ जुड़ेंगे, उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कोई निजी दुश्मनी नहीं” – बिश्नोई गैंग

गैंग ने बयान जारी कर कहा कि उनका नट्टन से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। फायरिंग सिर्फ एक “वॉर्निंग सिग्नल” थी। असली निशाना सरदार खेहरा हैं, जिन्हें पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। गैंग ने इशारा किया कि अगर खेहरा ने “सीमा लांघी”, तो अगला कदम और बड़ा होगा।

पंजाबी इंडस्ट्री में डर और असुरक्षा का माहौल

इन घटनाओं के बाद पंजाबी संगीत जगत में खौफ का माहौल है। कई कलाकार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और कुछ ने कनाडा छोड़कर भारत लौटने पर विचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया है, लेकिन सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर गैंगस्टर इतनी आसानी से कलाकारों तक कैसे पहुंच जा रहे हैं।

6 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग

इससे कुछ ही दिन पहले, तेजी कहलों के घर पर भी गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। अब बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने से यह साफ हो गया है कि कनाडा में सक्रिय पंजाबी गैंग्स के बीच वर्चस्व की जंग अब खुले आम सड़कों तक पहुंच चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img