- बाडम गांव के परिवार ने कुतिया कि मरने के बाद की तेहरवीं
- रस्मो-रिवाज के साथ किया गया अंतिम संस्कार
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: क्षेत्र के बाड़म गांव में अनोखी तेहरवीं चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक परिवार ने घर में रहने वाली पालतू पुष्पा (कुतिया) की मौत के बाद पूरी रस्मोरिवाज से इसका अंतिम संस्कार किया गया। पूरी श्रद्धा के साथ तेरहवीं भी की गयी जिसमें गांव समाज के लोग जुटे और भोजन भी ग्रहण किया।
चर्चा का विषय बना यह मामला रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाड़म गांव का है। बताया गया है कि गांव निवासी रामचन्द्र त्यागी का परिवार रहता है।

उनके पुत्र योगेश के घर पर एक पुष्पा नाम की पालतू कुतिया रहती थी। परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे और पुष्पा कह कर पुकारते थे। बताया गया है कि 12 अक्टूबर को उस की अचानक मौत हो गयी। जिससे परिवार को गहरा दुख पहुंचा।
इस परिवार ने ग्रामीणों के सहयोग से पुष्पा (कुतिया) का ढोल बजाकर गांव के बाहर श्मशान में ले जाकर रस्म के साथ अंतिम संस्कार किया। यही नहीं इसकी मौत के बाद परिवार ने तेहरवीं की रस्म अदायगी करने का निर्णय लिया। जिसके तहत शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया।

इसके लिए बाकायदा परिवार की ओर से कार्ड छपवाकर गांव समाज में वितरित किए गए और लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद शुक्रवार को ब्रह्मभोज हुआ। ब्रह्मभोज में आलू पूरी, हलवा व रायता परोसे गये। जिसमें परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
शोक संदेश के निमंत्रण मिलने के बाद गांव समाज के काफी लोग ब्रह्मभोज में उपस्थित हुए और भोजन भी ग्रहण किया। इस अनोखी तेरहवीं की क्षेत्र में काफी चर्चा है।

