Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

राफेल नडाल ने सिटसिपास को हराकर 12वीं बार जीता बार्सिलोना ओपन

जनवाणी ब्यूरो |

बार्सिलोना: राफेल नडाल ने एक बार फिर क्लेकोर्ट पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए बार्सिलोना ओपन टेनिस फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 6-7, 7-5 से हराकर खिताब जीत लिया। नडाल का इस टूर्नामेंट में यह 12वां खिताब है।

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण वह अधिकांश टूर्नामेंट नहीं खेले थे और इस सत्र में भी उनकी शुरूआत खराब रही थी। नडाल ने कहा कि यह चुनौती स्वीकार करने की बात है। यह स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं कि आप खराब खेल रहे थे और बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी था। मैच तीन घंटे 38 मिनट तक चला जो एटीपी फाइनल में सबसे लंबा बेस्ट आफ थ्री मुकाबला था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img