Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

देश को तोड़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले राहुल गांधी- 73 फीसदी आम जनता के साथ हो रहा है बड़ा अन्याय

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश की 73 फीसदी जनता के साथ अन्याय कर रही है। दलित, आदिवासी, गरीब सवर्ण और पिछड़ी जातियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों की उपेक्षा की गई।

राहुल गांधी प्रतापगढ़ के रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में मोदी सरकार की राष्ट्रीय नीतियों की खामियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश के 73 प्रतिशत पिछड़ों दलितों तथा आदिवासियों व गरीब सवर्णों के हक के साथ नाइंसाफी हो रही है। इंदिरा चौक पर भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने श्रीरामोत्सव में आदिवासी, दलित पिछड़ों की भागीदारी में उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वहां एक भी किसान, गरीब नहीं दिखा। यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री धर्म, जाति के नाम पर देश को तोड़ रहे हैं।

जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक रखने के लिए निडर होकर संघर्ष जारी रखूंगा। ईडी व अन्य एजेंसियों को सरकार की कठपुतली बताया। राहुल गांधी लालगंज में 40 मिनट रहे और खुली जीप से 32 मिनट भाषण दिया।

05 15

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर पर पूजन अर्चन करने के कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मंदिर को खाली करा कर अपने कब्जे में ले लिया और दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया। लगभग 25 मिनट तक मंदिर में राहुल गांधी के आने की खबर पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।

दोपहर लगभग 12. 15 जैसे ही यह जानकारी हुई कि राहुल गांधी घुईसरनाथ धाम मंदिर में न आकर सीधे सांगीपुर निकल जाएंगे,तो पुलिस वालों ने राहत की सांस ली और वहां से सभी पुलिसकर्मी लालगंज, अठेहा हाईवे पर पहुंच गए। राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम निरस्त होने पर स्थानीय लोगों का दर्शन पूजन शुरू हो सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img