जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले तीन साल में इन्होंने क्या किया है और आने वाले पांच साल में क्या ही करेंगे।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस बारे में कुछ पूछा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते। भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया लेकिन पिछले घोषणा पत्र के 70% काम अधूरे हैं। तीन साल में भाजपा ने सिर्फ एक काम किया है, आपका पैसा आपसे चोरी किया है।