Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रेदश के हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने जाने के क्रम में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का शिकार हुए राहुल गांधी ने आज गांधी जयंती के मौके पर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर बापू को नमन किया है, उन्होंने कहा है कि वे दुनिया में किसी से भी नहीं डरेंगे।

दरअसल, राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया उस संदर्भ में है, जब गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने रोक लिया और मामला बढ़ने पर उनके साथ कथित धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद राहुल गांधी को ग्रेटर नोएडा के पास गिरफ्तार किया गया और उन पर एफआईआर दर्ज की गई।

बापू की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं। #GandhiJayanti। बता दें कि राहुल गांधी ने जो वाक्य ट्वीट किया है, वह महात्मा गांधी का कथन है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img