जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को कर्नाटक के एक अधिकारी के घर पर लोकायुक्त की रेड पड़ने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि, बीबीएमपी अफसर एडीटीपी गंगाधरैया के आवास पर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा है। दरअसल रेड के दौरान टीम को भारी मात्रा में कैश और जेवर बरामद हुए हैं।
बता दें कि, बेंगलुरु से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित येलहंका में गंगाधरैया का घर है, जहां लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। उधर, लोकायुक्त एसपी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीबीएमपी अधिकारी गंगाधरैया के घर पर छापा मारा गया है। कई डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।