Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का दिन निकलने से पहले छापा

  • टाऊन हाल क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले व नई मंडी क्षेत्र के गांव बागोवाली में मार्निंग रेड के तहत की गई छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: आज सवेरे फिर से बिजली विभाग ने बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमे टाऊन हाल क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले व नई मंडी क्षेत्र के गांव बागोवाली में मार्निंग रेड के तहत छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 2 दर्जन घरों तथा प्रतिष्ठान में बिजली चोरी होती पाई गई। निगम अधिकारियों ने संबंधित पर एफआइआर कराने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

बता दे कि गर्मी के दिनों में पारा चढ़ रहा है। दिन के समय तापमान 44 डिग्री और रात में भी 25 के पार जा रहा है। इन हालात में विद्युत भार बढ रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर भी आवेर लोडेड हो रहे हैं। जिसके चलते विद्युत तारों तथा बिजली घरों में भी फाल्ट हो रहे हैं। निगम अधिकारियों ने ऐसे में लोड पर काबू पाने के लिए लोगों से बिजली की बचत करने एवं दिन के समय एसी आदि न चलाने की सलाह दी है।

इसके अलावा बिजली चोरी के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता डी सी शर्मा के अनुसार आज सुबह 4.00 बजे से बिजली विभाग टाउन हॉल मुज़फ्फरनगर की टीमो द्वारा बिजली चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग अलग स्थानो पर छापेमारी की गई है। जिसमें 18 जगहों पर चोरी पकड़ी गयी। पकड़े गए मामलो में FIR की कार्यवाही की जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img