Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे सहारनपुर

  • भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव आज सुबह 9:00 बजे रेल में सवार होकर सहारनपुर पहुंचे। यहां पर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा और भाजपा विधायक राजीव गुंबर विधायक देवेंद्र नियम विधायक मुकेश चौधरी समेत तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद मंत्री रेलवे के विश्राम गृह में पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का उन्होंने जायजा भी लिया और इसी कड़ी में अश्विनी वैष्णव ने अंबिकापुर से दिल्ली को जाने वाली रेलगाड़ी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल भी उपलब्धियों से भरा है और निरंतर विकास योजनाओं को प्रमाण चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रेल महकमा काफी अहम है और विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि वह हर संभव यात्रियों की सुविधाओं के लिए ठोस प्रयास करते रहे।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को तकनीकी दृष्टि से और भी लैस किया जाएगा। डबल ट्रैक बनकर तैयार है इससे ट्रेनों के आवागमन में सुविधा होगी। यहां से मंत्री का काफिला सर्किट हाउस के लिए निकल गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img