- यूनियन का चेयरमैन बनने के बाद चालकों ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
जनवाणी ब्यूरो।
नहटौर: नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजा अंसारी को ई-रिक्शा यूनियन का चेयरमैन चुना गया। इस पर यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों ने पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर जोर दिया।
नगर पालिका चेयरपर्सन फिरोजा खातून के आवास पर शनिवार की रात ई-रिक्शा चालक यूनियन की बैठक हुई। जिसमें संरक्षक गुलाम साबिर सिद्दकी, अध्यक्ष सलीम सिद्दकी, सेकेट्री जावेद जाट ने राजा अंसारी को यूनियन का चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी रिक्शा चालकों ने समर्थन किया।
जिसके बाद राजा अंसारी को रिक्शा यूनियन का चेयरमैन बनाने की घोषणा की गई। रिक्शा चालकों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। राजा अंसारी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी रिक्शा चालकों ने सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
वह हमेशा रिक्शा चालकों के सुख-दुख में साथ देंगे। उन्होंने रिक्शा चालकों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर एक कामयाब आदमी बनाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता गुलाम साबिर सिद्दकी व संचालन सलीम सिद्दकी ने किया। बैठक में अतीक अहमद, असद फारूकी, राजकुमार वाल्मीकि, जमील अहमद, अनीस अहमद, अमीर अहमद, जावेद जैदी, इदरीस अहमद, सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

