Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

400 मीटर दौड़ में विकास जेवलिन थ्रो में रजत-अन्नू प्रथम

  • वीवी पीजी कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

शामली: वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़, लंबी कूद, जेवलिन थ्रो समेत कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गुरुवार को महाविद्यालय में 29वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने फीता काटकर किया गया। सचिव दीपक जैन ने खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को शपथ दिलाई और सभी प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया।

क्रीड़ाधिकारी डा0 प्रताप कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जीवन में खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलने से ही वर्तमान वातावरण में स्वस्थ रहा जा सकता है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।

16 22

प्रतियोगिता का आरंभ छात्रों की 100 मीटर दौड़ से हुआ। जिसमें पंकज कुमार, आकाश व सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में राधा, दीपा व आरती, 200 मीटर में पंकज, आकाश व सोनू तथा छात्राओं में राधा, दीपा व फिरदौस, 400 मीटर दौड़ में छात्रों में विकास, पंकज व सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जेवलिंन थ्रो में रजत, शकील व अंदिप, छात्राओं में जेवलिन थ्रो में अनू, दीपा व कुमारी दीपा, लंबी कूद में फिरदौस, राधा व तुलसी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

इस मौके पर प्राचार्या डा. मंजू मगन, डा़ नीना छोकरा, पूजा, जयविंदर तोमर, गिरीश नारायण, डा. अरविंद, नवनीत गर्ग, अनुप्रिता, मृदुला जैन, रिचा भारद्वाज, रजनी, दीपक कुमार व डा़ प्रताप कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img