Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जानिए, लोकसभा में क्या बोले सांसद राजेंद्र अग्रवाल ?

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान वाहनों के अवैध कटान पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए इस अपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त किये जाने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में लंबे समय से वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहे हैं।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से यहाँ गाड़ी आती हैं और कुछ ही मिनटों में उनको काट दिया जाता है। इन वाहनों का उपयोग अनेक प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में हो सकता है जिसमें आतंकवादी गतिविधियां भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को मैं पहले भी सदन में उठा चुका हूं।

मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था परिणामस्वरूप मेरठ में इन गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही भी हो रही है परन्तु इस कारण अब चोरी के वाहनों को काटने के इस अवैध काम का विस्तार हापुड़ तथा आसपास के अन्य जिलों में भी हो गया है।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह समस्या केवल मेरठ की नहीं है, यह केवल अंतर्जनपदीय भी नहीं है, बल्कि यह समस्या अंतर्राज्यीय है। केवल मेरठ तथा उत्तर प्रदेश में कार्यवाही करने से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि अनेक प्रांतों में फैले हुए वाहन चोरी एवं कटान के इस अवैध कारोबार के तंत्र को समाप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स बनाई जाए, जो इन प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर तथा संपूर्ण जानकारी जुटाकर इस आपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त कर सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img