Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Rajsthan: लिफ्ट खराब होने से 14 अधिकारी खदान में फंसे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मंगलवार की रात में राजस्थान के नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की एक सतर्कता टीम के 14 अधिकारी और सदस्य एक खदान में फंस गए। कर्मचारियों को अंदर-बाहर ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई ऊर्ध्वाधर शाफ्ट में खराबी आने के चलते हादसा हुआ। एक खनन अधिकारी के मुताबित, अधिकारियों को खदान से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, कोलिहान खदान में विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गई थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक रस्सी टूट गई, जिसके चलते खदान के अंदर निरीक्षण करने गए 14 अधिकारी फंस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही खेतड़ी से भाजपा विधायक धर्मपाल गुर्जर घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। विधायक गुर्जर ने कहा कि मैं चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा गया था, लेकिन जैसे ही मुझे दुर्घटना की सूचना मिली तो मैं तुरंत वापस आ गया। मैंने फोन कर एसडीएम को मौके पर बुलाया। पूरा प्रशासन अलर्ट पर है।

मौके पर 6-7 एंबुलेंस खड़ी हैं। बचाव दल भी रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी खदान में फंसे लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img