Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा चुनाव: बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम के पांच प्रस्तावक अपना नाम वापस लेने पहुंचे विधानसभा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी में बगावत हो गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी रामजी गौतम के पांच प्रस्तावक अपना नाम वापस लेने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं।

इन प्रस्तावकों में असलम राईन, असलम चौधरी, गोविंद भार्गव, हाकिम सिंह बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी हैं। इन सभी ने प्रस्तावक के रूप में नाम वापस लेने की अर्जी दे दी है।

रामजी गौतम ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में 26 अक्तूबर को नामांकन किया था तब उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व कई अन्य नेता मौजूद थे।

बुधवार को जब प्रस्तावक अपना नाम वापस लेने के लिए विधानसभा आए तो हलचल मच गई। अभी तक पार्टी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भिनगा के बसपा विधायक मो असलम राइनी ने फोन पर बताया कि चार विधायकों ने लिख कर दिया है कि राम जी गौतम के प्रस्तावक के रूप में उन लोगों ने दस्तखत नहीं किया। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।

राइनी ने कहा कि कूटरचित हस्ताक्षर के लिए वह विधिक कार्रवाई करेंगे। फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत करने वाले विधायकों में मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद व असलम चौधरी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img