जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। वह भी पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि हम शांतिपूर्वक महापंचायत कर रहे हैं। अगर पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई तो उसी थाने में महापंचायत होगी।
आज जंतर-मंतर पर महापंचायत हो रही है, जिसमें देशभर से खापें पहुंच रही हैं। जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में किसान भी पहुंचे हैं। उनकी तैयारी लंबे धरने की है। रविवार सुबह टिकरी बॉर्डर पर किसान नेताओं के साथ आई महिलाओं की तस्वीरें सामने आई थीं। किसान बसों और छोटी गाड़ियों से जंतर मंतर पहुंचे हैं।


