Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कृषि अध्यादेश को भाकियू नहीं होने देगी लागू: राकेश टिकैत

  • राकेश टिकैत बोले पूंजीपतियों के बिल माफ कर रही सरकार
  • भूनी चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर गरजे टिकैत

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व मंडल अध्यक्ष पवन खटाना का रविवार को भूनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम कृषि अध्यादेश का विरोध करते हैं और कृषि अध्यादेश को भारतीय किसान यूनियन लागू नहीं होने देगी।

मेरठ-करनाल हाईवे से गुजरते हुए रविवार की सुबह भूनी चौराहे पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ में जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद पांच मिनट के लिए राकेश टिकैत ने भूनी चौराहे पर मौजूद भाकियू कार्यकर्ता व किसानों की समस्याओं को सुना।

इसी दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान एकजुट हों और एकजुटता के सामने कोई भी बिल पास नहीं होगा। हम कृषि अध्यादेश का विरोध करते हैं और कृषि अध्यादेश को भारतीय किसान यूनियन लागू नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान ब्याज सहित चाहिए नलकूप कनेक्शन खोले जाए नलकूप के बिल माफ किए जाएं।

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के बिल माफ हुए हैं, लेकिन किसान दिन-रात मेहनत कर रहा है, उनके भी बिल माफ होने चाहिए। कृषि अध्यादेश भी सरकार की गलत पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों के साथ लाठीचार्ज किया गया, भारतीय किसान यूनियन उसकी घोर निंदा करती हैं।

सरकार किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन जल्दी आंदोलन करेगी भारतीय किसान यूनियन नेता से किसानों ने बताया कि सरधना-बिनोली मार्ग व करनाल हाईवे में बहुत बुरी तरह से गड्ढे हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त है सड़क को बनवाया जाए।

भारतीय किसान यूनियन नेता ने कहा कि ऐसी महामारी में किसान भी सावधानी बरतें उन्होंने कहा कि किसानों के क्रेडिट कार्ड में भी किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान को समय पर छूट नहीं दी जा रही है और ब्याज ज्यादा लिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वागत करने वालों में अशफाक प्रधान जैनपुर,राजकुमार करनावल,मांगेराम,मुजम्मिल चौधरी, रईस खान, मास्टर सुभाष, यासीन मैनापूट्टी, अमित उज्जवल, इरफान पवांर व गुलजार प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img