Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राकेश टिकैत ने सिसौली में बुलाई पंचायत, कई राज्यों के किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल, आंदोलन की बनेगी रणनीति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन का असर पश्चिम यूपी में भी नजर आने लगा है। भाकियू की मासिक पंचायत 17 फरवरी को सिसौली के किसान भवन पर होगी। पंचायत में आसपास के राज्यों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे और किसान आंदोलन पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हो रहे जुल्म पर भी किसानों के बीच पहुंचकर मंथन किया जाएगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन के जरिए भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है। किसानों से आह्वान किया गया है कि एक दिन अपने खेत में काम न करें। शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर रहें और गांधीवादी तरीके से सरकार के सामने विरोध प्रकट करें।

सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसके बाद 17 फरवरी को मासिक पंचायत किसान भवन पर बुलाई गई है। इसमें संगठन के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।

किसानों के वर्तमान हालात पर भी मंथन किया जाएगा। उधर, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसानों पर हो रहे जुल्म पर विचार-विमर्श भी पंचायत में किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img