Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बाइस साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं राखी गुलजार

मशहूर एक्ट्रेस राखी गुलजार मां-बेटे के रिश्ते और कामकाजी जीवन के तनाव को दिखाती 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज बांगाली फिल्म ‘आमार बॉस’ के जरिए 22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं। फिल्म का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। फिल्म में राखी गुलजार शुभ्रा गोस्वामी और शिबोप्रसाद मुखर्जी उनके बेटे अनीमेष की भूमिका में है। यह एक ऐसी कहानी है जो दिल से निकलकर दर्शकों के दिल तक पहुंचने में कामयाब रही है। 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जन्मी एक्ट्रेस राखी ने अपनी अदाकारी के जरिए तमाम फैंस के दिल जीते हैं। ‘मेरे करन-अर्जुन आएंगे कहकर’, ‘राणा जी’ की नींद उड़ाने वाली राखी ने अपने अभिनय से उन बुलंदियों को छुआ जिसकी चाहत हर एक्ट्रेस के दिल में होती है। वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बाद राखी ने 1967 की फिल्म ‘बोधु बोरॉन’ से बंगाली सिनेमा से एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके तीन साल बाद राखी राजश्री प्रॉडक्शन की फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ (1970) में नजर आईं। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ (1970) के बाद शशि कपूर के साथ उनकी फिल्म शर्मिली सुपरहिट रही।

राजकुमार के साथ फिल्म ‘लाल पत्थर’ और संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘पारस’ के बाद वह इंडस्ट्री की नई लीड एक्ट्रेस बनकर छा गईं। इसके बाद राखी गुलजार ने बतौर लीड एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में जब जाना-माना नाम बन जाने के बाद राखी की मुलाकात मशहूर गीतकार गुलजार से हुई। दोनों धीरे-धीरे करीब आते चले गए और दोनों ने 1973 में शादी कर ली। शादी के समय गुलजार व्दारा रखी शर्त के अनुसार राखी ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। इस शादी से वे बेटी मेघना के माता-पिता बने। हालांकि, इसके बाद गुलजार और राखी के रिश्ते में दरार पड़ने लगी. दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1975 के दौरान गुलजार फिल्म ‘आंधी’ के दौरान कश्मीर की लोकेशन पर सुचित्रा सेन और गुलजार को लेकर राखी को कुछ कन्फयूजन हो गया था। उस दौरान गुलजार ने राखी को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इसके बाद राखी ने गुलजार की शर्त को तोड़ते हुए यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ साइन कर ली। उनके इस निर्णय के बाद गुलजार के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई। पिछले काफी वक्त से राखी गुलजार पब्लिक लाइफ और मीडिया से दूर मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्म हाउस पर रह रही हैं और फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img