Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

उमराह करने के लिए रवाना हुई राखी सावंत, वीडियो देख यूजर्स बोले- गैर मुस्लिम लोगो…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री राखी सांवत आय दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स मुस्लिम धर्म का मजाक बनाने को लेकर ट्रोल कर रहे है।

15 17

राखी सावंत के वायरल वीडियो की बात करें तो वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का फ्लाइट से एक वीडियो साझा किया है। राखी सावंत उमराह करने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हो गई हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि राखी सावंत का लुक बिल्कुल बदला हुआ और हिजाब पहने नजर आ रहीं है।

राखी ने इस वीडियो में कहा, “अस्सलामुअलैकुम, मैं बहुत खुश नसीब हूं और आज मैं पहली बार उमरा जा रही हूं। और मेरा बुलावा आया है। मैं इतनी खुश हूं। आप सब मुझे दुआ में याद रखें, मैं सबके लिए दुआ करूंगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, ”राखी हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ करना बंद करो।” एक का कहना था, ”असंभव नहीं है और गैर मुस्लिम लोगो की एंट्री ही नहीं है।” एक और ने लिखा, ”हद है भाई अब ये क्या नया चोचला है इसका।” एक ने लिखा, ”ना हो ऐसा करम कभी ईसाई कभी हिंदू कभी मुस्लिम।” एक ने लिखा, ”यह पूरी तरह से धर्म का मजाक है…अविश्वसनीय।” इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img