नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में लोगो से अपील की हैं। तो आइये जानते है एक्ट्रेस ने ऐसा क्या करने को कह दिया है लोगो से…एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुआ कुछ ऐसा कह दिया है जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने बताया कि रमजान के महीने में रोजा रख रही हैं। केवल इतना ही नहीं राखी सावंत रमजान के इस पाक महीने में कुरान सरीफ में लिखे सभी नियमों और कायदों को फॉलो कर रही हैं। वहीँ, राखी ने मेकअप को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया है कि यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है।
राखी सावंत कि वायरल वीडियो कि बात करें तो एक्ट्रेस को मीडिया से बात करते देखा जा सकता है। राखी सावंत रोजा रख रही है और कुरान सरीफ में लिखे सभी नियमों और कायदों को फॉलो कर रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस बता रही हैं कि वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ रही हैं। वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि “वो क्या है ना कि रोजे में मेकअप नहीं करते हैं।” तभी राखी की दोस्त कहती हैं, “आप बिना मेकअप के ही इतनी सुंदर दिखती हैं। केवल दो दिनों में ही चेहरे पर ग्लो आ गया है। अभी 30 दिनों में देखना आप कितनी सुंदर हो जाओगी।”
View this post on Instagram

