नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपकस हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर, चर्चाओं में रहने वाली राखी सांवत एक बार फिर लाइमलाईट में आ गई है। दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस अंदाजा लग रहे है कि राखी शायद तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने आदिल को भूला दिया है।

ड्रामा क्वीन राखी सांवत का इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि, इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सांवत दुल्हन के जोड़े में दिख रही हैं।

राखी के लुक की बात करें तो इस वीडियो में राखी ने येलो एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है। साथ ही राखी ने काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है और अपने बालों में लाल गुलाब लगाया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है
खास बात यह है कि, इस दौरान साखी सावंत पैपराजी के सामने ही सबकी बारातें आईं…सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान रखी सावंत पैपराजी से कहती हैं, आओ-आओ मेरी बारात में सब..। जल्दी एक-एक करके मेरी बारात में आना। सुनो सिर्फ मेरी बारात में आना सुहागरात में नहीं।
View this post on Instagram


