Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

‘बेशर्म रंग’ पर रक्षा गुप्ता ने दिखाया अपना जलवा, दीपिका पादुकोण को पछाड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। जहां एक तरफ लोग इस गाने का जमकर विरोध कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ फैंस इस गाने पर जमकर रील बना रहे है। ये गाना हर जगह ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का एक क्लिप सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस घायल हो गए हैं।

दरअसल, रक्षा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, रक्षा दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग पर भोजपुरी तड़का लगाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में वो साड़ी पहन जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो में रक्षा किसी अप्सार से कम नहीं लग रही हैं। रक्षा के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस समेत भोजपुरी के कई सितारे इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि रक्षा गुप्ता के सामने दीपिका पादुकोण भी फीकी पड़ गई है।

बीते दिन विक्रांत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मोनालिसा को छोड़ रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस कर रहे थे। उस क्लिप को देखने के बाद मोनालिसा के फैंस का दिल टूट गया है। फैंस इस वीडियो जमकर कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। दरअसल, वो वीडियो अपकमिंग फिल्म ‘फनमौजी’ के सेट से शेयर की गई थी। विक्रांत और रक्षा इस मूवी में एक साथ काम करने वाले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img