Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

रालोद ने शहीद अशफाक उल्ला की जयंती मनायी

  • राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित किए

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर में गुरूवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। उसके बाद उन्होंने राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के नेतृत्व में शहीद अशफाक उल्ला खां की जयंती पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वह एक महान क्रांतिकारी थे और देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। देश के युवाओं को महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि आज इन शहीदों के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है।

इसलिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भी भुलाना नहीं चाहिए और युवाओं को देश के हित में कार्य करके आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर महेन्द्र डागर, प्रमोद शर्मा, कलीम ठेकेदार, अनिरूद्ध शर्मा, ब्रज ठाकुर, धीरज, कृष्णपाल, अरकम पठान, सलीम, योगेन्द्र व वीरेन्द्र बैंसला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img