जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: तितरोदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के सौजन्य से चल रही रामलीला के मंच पर सातवें दिन कलाकारों ने डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में सीता की खोज में राम लक्ष्मण शबरी के आश्रम में पहुंचे यहां पर भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर उसे श्राप मुक्त किया।
इसके बाद हनुमान राम लक्ष्मण को किष्किंधा पर्वत पर ले गये जहां पर राम और सुग्रीव की मित्रता हुई। सुग्रीव की दुख भरी कहानी सुनकर राम ने बालि का वध कर उसे किष्किंधा का राजा बनाने का मनमोहक मंचन किया।

रामलीला में कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार, पिंटू पंडित, रमेश, अनिल ने कॉमेडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब मनोरंजन किया। अश्वनी प्रताप सिंह ने गांव के दिल्ली, हरियाणा व उत्तरांचल व अन्य शहरों में रह रहे लोगों को फेसबुक के माध्यम से लाइव मंचन दिखाया।

