Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रामगोपाल धनगर का प्रदेश महासचिव बनने पर जोरदार स्वागत

  • माया धनगर को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, जागेश को तहसील अध्यक्ष 
  • अतुल को बनाया आल इंडिया धनगर समाज महासंघ का तहसील महामंत्री

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आल इंडिया धनगर समाज महासंघ उप्र (पंजीकृत) ने रामगोपाल धनगर के प्रदेश महासचिव बनने पर उनका फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान बिजनौर तहसील अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। रामगोपाल धनगर ने सभी पदाधिकारियों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

श्रीशिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज में रविवार को स्वागत समारोह व मनोनीत कार्यक्रम हुआ। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ उप्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमपाल धनगर ने बिजनौर निवासी रामगोपाल धनगर को प्रदेश महासचिव नियुक्त बनाया था।

धनगर समाज के लोगों ने रामगोपाल धनगर को फूल मालाओं से लादकर व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होने भाजपा की जिलामंत्री व पूर्व सभासद माया धनगर महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, जागेश धनगर को तहसील अध्यक्ष, अतुल धनगर को तहसील महामंत्री व युवराज, सत्यपाल, भुवनेश्वर धनगर, जयवीर धनगर, कुमेर सिंह धनगर, जितेंद्र धनगर, सुरेंद्र धनगर, विजेंद्र मुंशी आदि को सदस्य मनोनीत किया है। कार्यक्रम में अमर सिंह धनगर, नंदकिशोर धनगर, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, एमपी धनगर, केपी सिंह, सतेंद्र धनगर, रामसिंह धनगर, राधेश्याम धनगर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पाल योगी ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img