जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नगर नहटौर में रामदूतों ने 15 जनवरी से राम मंदिर निर्माण हेतु प्रति घर जाकर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये अब तक एकत्र किये ।वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहटौर नगर कार्यवाह पंकज भार्गव ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत नहटौर नगर की छह बस्तियों के अभियान प्रमुखों के माध्यम से 15 जनवरी से आरंभ अभियान में 19जनवरी तक घर-घर जाकर लगभग साढे पांच लाख रुपये का संग्रह किया गया है जो आगे 30जनवरी तक जारी रहेगा।

उन्होंने जनमानस से राम मंदिर निर्माण हेतु अधिक से अधिक धनराशी रामदूतों को देने का आग्रह किया उन्होंने कहा की जो भी सज्जन राम मन्दिर हेतु धनराशि देगा वह उसकी रसीद जरूर ले ले बिना रशीद के किसी से कोई धनराशि नही ली जायेगी।
इस अवसर पर संघ व उसके सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता नगर प्रचारक अंकित, मृत्युंजय त्यागी, हिमांशु राजपूत, मोहन सिंह, विनिल त्यागी, विजयपाल सिंह, सावन वाल्मीकि,मास्टर अरुण शर्मा, धनंजय चौधरी, देवराज चौधरी, अंकुर जैन, वैभव गोयल, कपिल शर्मा, चंद्रसेन सैनी, नवनीत शर्मा, मा०अरविंद शर्मा, सभासद विनीता शर्मा,अनुज शर्मा, रविन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

