- बजरंग दल के तत्वावधान में किया गया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार को बजरंग दल शामली के तत्वावधान में रामजन्मभूमि आंदोलन में वीरगति को प्राप्त हुए राम भक्तों की स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन बजरंग दल के पूर्व प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी द्वारा किया भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान विवेक प्रेमी ने कहा कि “बजरंग दल प्रतिवर्ष इसी प्रकार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। 16 साल तक बजरंग दल में रहकर किये गए कार्य को याद कर के सुखद अनुभव होता है इसलिए मेरी इच्छा सदैव ही रहती है कि किसी ना किसी भूमिका में बजरंग दल के प्रत्येक कार्यक्रम में स्थित रहूं और नए कार्यकर्ताओ से अपना यह 16 साल का अनुभव साझा करूँ।”

इस दौरान मुख्य रूप से बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल निर्वाल, जिला सह मंत्री भारत भूषण जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख सन्नी सरोहा, जिला बलोपासन प्रमुख आलोक शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख अजय सरपंच, जिला गौरक्षा प्रमुख गोविंदा सैनी, जिला मातृ शक्ति कुसुम लता, जिला धर्म प्रसार प्रमुख रवि चन्द, नगर संगठन मंत्री ललित शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अक्षय मालिक, सागर मित्तल, विवेक शर्मा, आकाश शर्मा, आयुष शर्मा व अर्जुन गौतम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

