Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

180 और 100 की स्पीड से दौड़ेंगी रैपिड रेल

  • गाजियाबाद पहुंचे रैपिड ट्रेन के कोच, लोगों को इस पर सवारी करने का इंतजार, जाने कब मिलेगा मौका
  • मार्च 2023 से शुरू होगा साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड ट्रेन का संचालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/गाजियाबाद: अधिकतम 180 और औसतन 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली पहली रैपिड ट्रेन के कोच रविवार को गाजियाबाद पहुंच गए हैं। ट्रेलर के जरिये गुजरात से गाजियाबाद लाए गए ये कोच फिलहाल फिलहाल ट्रेलर पर ही मौजूद हैं, सोमवार सुबह तक उनको ट्रेलर से उतारकर दुहाई डिपो में लाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी इसके ऊपर के कवर को हटाएंगे, जिसके बाद इसका दीदार किया जा सकेगा।

आज रैपिड ट्रेन के कोच को आपस में जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बा इसका प्रथम चरण का ट्रायल शुरू होगा।तीन चरणों में ट्रायल का कार्य पूरा करने के बाद मार्च 2023 से साहिबाबाद से दुहाई के बीच और मार्च 2025 से सराय काले खां से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

दुहाई डिपो में तैयारी पूरी

दुहाई डिपो में रैपिड ट्रेन के ट्रायल के लिए तैयारी पूरी हो गई है। डिपो में रेल लाइन बिछा दी गई हैं, वर्कशाप के लिए शेड तैयार हैं। रैपिड ट्रेनों के परीक्षण और रखरखाव के लिए दुहाई डिपो में 11 स्टेबलिंग लाइन, दो वर्कशाप लाइन, तीन इंटरनल-बे लाइन (आईबीएल) और एक हेवी इंटरनल क्लीनिंग (एचईसी) लाइन का निर्माण किया गया है, जिनमें एक वर्कशाप और एक आईबीएल लाइन का निर्माण अंतिम चरण में हैं।

18 11

रैपिड ट्रेन के कोच अपने आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ रेजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से युक्त हल्के वजन के और स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी), स्वचालित ट्रेन नियंत्रण (एटीसी) व स्वचालित ट्रेन संचालन (एटीओ) से सम्पन्न हैं रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम आरआरटीएस ट्रेनों की एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जो ब्रेक लगाने पर बिजली उत्पन्न करती है और ट्रेन सिस्टम के ओवरहेड ट्रैक्शन के माध्यम से बिजली इलेक्ट्रिक ग्रिड में चली जाती है।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीत वत्स ने बताया कि रैपिड ट्रेन के कोच गाजियाबाद पहुंच गए हैं। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की टीम कोच को ट्रेलर से उतारकर डिपो में लाएंगे और रैपिड ट्रेन के ट्रायल की तैयारी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img