- जिलेभर में 37 केंद्रों पर थी परीक्षा, अभ्यर्थियों का भैंसाली बस अड्डे पर रहा जमावड़ा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिले में 37 केंद्रों पर यूपीएससी की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस से सफर तय किया। जिस कारण शहर में सुबह से शाम तक शहर का चक्का जाम रहा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड पर तो लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई।
रविवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस की उमस और ऊपर से जाम में फंसे लोगों को झेलनी पड़ी। बताया गया कि परीक्षा कई पालियों में आयोजित हुई है। जिस कारण पूरे दिन ही शहर में जाम लगा रहा। परीक्षा देने मेरठ आये अभ्यर्थियों के परिजनों भी जाम में घंटों तक फंसे रहे।

प्रथम पाली में कुल 17323 अभ्यार्थियों में से 8955 उपस्थित रहे और 9368 ने परीक्षा दी। जाम में फंसे लोगों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद ही शहर पार कर लोग घर को रवाना हो पाए। इस जाम ने ट्रैफिक पुलिस विभाग को भी फेल कर दिया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की परीक्षा के दौरान अग्नि परीक्षा थी। जिसमें ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था में पूरी तरह फेल दिखाई दी।
धीरे-धीरे ही घंटों तक जाम में फंसने के बाद ही लोगों शहर से बाहर निकल पाए। यूपीएससी की परीक्षा की तीथि निधारित करने के बाद भी व्यवस्था बद से बदतर रही। बस में सफर कर रहे लोगों की बसें भीषण गर्मी में बीच शहर में फंसी रही और उसमें बैठे सभी लोग गर्मी से उबल गये।

