Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को लगाई फटकार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ से सबका दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मिका मंदाना को ‘नेशनल क्रश’ टैग मिला हुआ है। रश्मिका मंदाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

23 4

रश्मिका मंदाना के फैंस उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते है। इसी बीच रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है। रश्मिका मंदाना ने अपनी तस्वीर के साथ लंबी पोस्ट लिखी है। तो चलिए देखते है रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर क्या बात लिखी है।

साउथ के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली ‘पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना अपनी एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

22 4

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात लिखी है, जिसमें वो ट्रोल्स और बाकी लोगों को लेकर काफी कुछ बोला है। रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कुछ चीजें मुझे लंबे समय से परेशान कर रही हैं। अब मुझे लगता है कि मैं इस पर बात करूं। मुझे लगता है कि मुझे ये सालों पहले बोल देना चाहिए था।

मैंने जब से अपनी करियर शुरू किया है, तब से मुझे बहुत नफरत का सामना करना पड़ा है। मैं हरदम ट्रोल्स के निशाने पर रहती हूं। मैं हर किसी से प्यार की उम्मीद नहीं करती हूं।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने उनके लेकर चल रही अफवाहों को लेकर बोला, उन्होंने ये कहा मैंने जो नहीं कहा उसको लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाता है। इस से मेरा दिल टूट जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img