Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Rashmika Mandanna: भाले के साथ अंधेरे जंगल में दिखीं रश्मिका, योद्धा अवतार में नजर आईं अभिनेत्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अभिनेता धनुष के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘कुबेर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच रश्मिका ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एक योद्धा के रूप में दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर में रश्मिका का तेजस्वी और शक्तिशाली रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही रश्मिका ने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है।

योद्धा के अवतार में नजर आई रश्मिका मंदाऩा

बता दें कि, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैं। इसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें योद्धा के अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेत्री का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन वो रौद्र रूप में दिख रही हैं और उनके हाथ में भाला भी है। उनके चारों तरफ तबाही का मंजर है और कुछ लोग उन पर हमला करने के लिए उनका पीछा कर रहे हैं, जिनका अभिनेत्री डटकर सामना करती दिख रही हैं।

फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने दी जानकारी

रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, फिल्म के बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की फिल्म के टाइटल की घोषणा शुक्रवार यानी कि 27 जून को सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर होगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा कि उनकी इस फिल्म का टाइटल क्या होगा कोई बता सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोई नहीं बता सकता, लेकिन अगर कोई बता देता है तो वह उनसे जरूर मिलेंगी।

वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री धनुष की कुबेर में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा एक साउथ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका, विजय देवरकोंडा के अपोजिट दिखेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img