Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Raveena Tandon: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हुईं रवीना टंडन, बोलीं’-डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 22 अगस्त को आवारा कुत्तों को लेकर अहम निर्देश जारी किए। कोर्ट ने अपने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि सड़कों से उठाए गए कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी इलाके में वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। अदालत ने साफ किया कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का उद्देश्य पशु अधिकारों और इंसानों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना है। इस निर्णय पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने खुशी जताई।

‘डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सुप्रीम कोर्ट के संशोधित फैसले की सराहना की है। अभिनेत्री ने लिखा है, ‘डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’। आगे लिखा है, ‘अब सद्बुद्धि आ गई है। धन्यवाद सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया), सुप्रीम कोर्ट। अब यह भी सुनिश्चित करें कि टीकाकरण और नसबंदी के लिए आवंटित कार्यक्रम और धनराशि का सही ढंग से क्रियान्वयन हो’।

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी दिया रिएक्शन

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और फिर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायलय का बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि नगर पालिका उनके लिए फीडिंग एरियाज बनाने के काम में तेजी लाएगी।’

रुपाली गांगुली ने पोस्ट की शेयर

‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘यह कम्पैशन के लिए एक बड़ी जीत है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन करने और आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें छोड़ने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। ये कदम लोगों को ना सिर्फ रैबीज और खतरनाक कुत्तों से बचाता है, बल्कि हमारे मूख-बधिर साथियों को सम्मान के साथ जीने का अवसर भी देता है’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img