Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

यहां निकली इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। भारतीय डाक ने डाक वाहन सेवा कार्यालय के अंतर्गत बेंगलुरु में स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय डाक द्वारा इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 के तहत कुल 28 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर 15 सितम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक अर्हता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास तीन साल के अनुभव के साथ हल्के एवं भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास मोटर तंत्र का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस इंडिया पोस्ट कार ड्राइवर भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार फॉर्म भर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img