नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में रविवार को रवि यानि सूर्य की तपिस और तल्ख रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान तो साफ रहेगा मगर, भरी दोपहरी में धूल भरी आंधी चलने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
आपको बता दें कि शनिवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। दोपहर को गर्मी और बढ़ गई। इससे लोग बेहाल दिखे। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रहा।
रविवार से मौसम विभाग का रेड अलर्ट
रविवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। रात के समय एक से दो इलाकों में गर्मी अधिक महसूस होगी। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेगी। यही स्थिति मंगलवार तक रह सकती है।


