Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दिन में राहत, शाम को फिर बढ़ी ठंड, फिर दिखेगा कोहरा

  • धूप से लोगों को मिली थोड़ी राहत, लेकिन ठंड बरकरार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बारिश के बाद बढ़ती ठंड का असर अभी कम नहीं हुआ है। दिन में चल रही शीतलहर ने फिर से ठंड को बढ़ा दिया है। कई दिन बाद निकली धूप से जरूर राहत मिली, लेकिन मौसम अब भी ठंडा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने आगामी चार-पांच दिन तक ठंडे ऐसे ही बनी रहेगी।

सोमवार का दिन बदला-बदला रहा। सुबह कोहरा छाया हुआ था। दिन में फिर बादल रहे और दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली। धूप निकली तो थोड़ा मौसम बदला और लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ती चली गई और रात होते-होते मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री में रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डा. एम समीम का कहना है कि अभी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा। कोहरा सुबह के समय ज्यादा रहेगा। जबकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिल जाएगी। आगामी चार पांच दिन तक शीत लहर के चलने से मौसम ठंडा बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान फिर से सामान्य डिग्री से कम होने के आसार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img