- 73वें गणतंत्र दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट पर किया ध्वजारोहण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: 73वें गणतन्त्र दिवस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मसमर्पित करने की शपथ दिलाई।

कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि के इस राष्ट्रीय पर्व का हम सभी भारतवासियों के लिए विशेष महत्त्व है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। जिसके अन्तर्गत हमें बराबर रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है|
तथा अन्तिम व्यक्ति को उत्थान में आने के लिए मौका मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद देश को आजादी दिलाई उनको हमेशा याद रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की तरह ही तीसरी लहर पर भी विजय हासिल करनी है।
उन्होंने कहा कि जिसको कोरोना रोधी वैक्सिंग नहीं लगी है, वह कैटेगरी वाइज अपनी कोरोना वैक्सीन जरूर लगवा लें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी इमानदारी से करें।
निर्वाचन प्रक्रिया को भी सकुशल संपन्न कराना है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के दिन सभी को मतदान करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को डीएम ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय बाबू शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली ब्रजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा आदि ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त किए।
क्रॉस कंट्री दौड़ मे बंटी और नेहा ने लहराया पचरम
गणतंत्र दिवस पर शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 05 किमी. क्रास कन्ट्री दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग तथा बालक वर्ग में कबड्डी खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्रास कन्ट्री दौड़ में बालक वर्ग में बन्टी, नितिन, शान्तुन, अंकित, सौरव, उत्सत्व एवं बालिका वर्ग में कृष्णा, फुरकाना, मीनू, आकांक्षा, मिनाक्षी, नेहा पाल तथा कबड्डी वर्ग में शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली की टीम प्रथम स्थान एवं ग्राम बहावड़ी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एमएस तोमर जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार, मेडल एवं ट्राफी पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बालिका कबड्डी कोच कुमारी संजू, बालक कबडडी कोच संजीव कुमार, सतबीर मलिक आदि उपस्थित रहे।

