Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

देश को आजाद कराने वाले शहीदों को रखें याद: डीएम

  • जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी शामली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ध्वजारोहण किया और सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रीय गान किया।
सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में आकाश में राष्ट्र के प्रतीक बैलून छोड़े। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्यद्वार तक जिलाधिकारी जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, डिप्टी कलेक्टर मणि अरोड़ा और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा 75 ध्वज के साथ यात्रा निकाली। फिर, बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने टैलेंट के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लंबी लड़ाई के बाद देश को आजादी मिली थी। हमें उन अमर शहीदों के बलिदानों याद करना चाहिए जिनकी वजह से हमारे देश को आजादी मिली थी। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय बाबू शर्मा ने किया।

इस अवसर पर वायु सेना, जल सेना तथा थल सेना के प्रतिनिधियों व स्वयंसेवी आदि उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने महिला मरीजों को किए फल वितरित

शामली: आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने सीएचसी शामली पर महिला वार्ड में मरीजों को फलों की टोकरी वितरित की गई। वहीं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने महिलाओं को झंडा वितरित किये। राज्यमंत्री ने जच्चा-बच्चा का हाल जानते हुए दवाई और उपचार समय से मिलने की जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी के प्रथम तल की छत पर सीलन को लेकर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश सीएमओ डा. संजय अग्रवाल को दिए।

इस दौरान पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. रामनिवास आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img