Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रेलवे रोड पर चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

  • एक दुकान का सामान जब्त और चार दुकानों पर लगाया जुर्माना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम में रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर तक रेलवे रोड़ पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए एक दुकान का सामान जब्त किया और चार दुकानों पर 2500 रुपए का जुमार्ना लगाया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह निर्देश पर नगर निगम ने शनिवार को भी महानगर में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। रेलवे रोड़ पर दुकानों के बाहर काफी आगे सामान फैलाकर रखने की शिकयतों पर आज निगम ने अपर नगरायुक्त राजेश यादव और अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में रेलवे रोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अनेक दुकानदारों को समझाते हुए सामान दुकान के भीतर रखने की चेतावनी दी गयी।

एक दुकान का सामान जब्त कर नगर निगम में जमा कराया गया। जबकि चार दुकानों पर 2500 रुपए जुमार्ना लगाया गया। अपर नगरायुक्त ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के निदेर्शों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकानों के भीतर रखे। अन्यथा उनका सामान जब्त करने के अलावा जुमार्ना भी लगाया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img