Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची जारी, जानिए-जिपं में भी हुआ बदलाव

  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पूर्व में जारी किए गए आरक्षण को कर दिया गया था रद
  • अब नई नीति के तहत नया आरक्षण किया निर्धारित, 2015 को रखा गया आरक्षण का आधार

मुख्य संवाददाता |

बागपत: आखिरकार इंतजार के बाद नई नीति के तहत नए सिरे से आरक्षण तय कर दिया गया है। शनिवार को आरक्षण तय कर प्रशासन ने सूची जारी कर दी है। इस बार पूर्व में निर्धारित किए गए आरक्षण में काफी बदलाव देखने को मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण भले ही एससी महिला के खाते में ज्यों का त्यों रहा हो, लेकिन इस बार ब्लॉक प्रमुख, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सभी में बदलाव हुआ है।

बागपत ब्लॉक प्रमुख का पद एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि पूर्व में बिनौली ब्लॉक किया गया था। अब बागपत ब्लॉक आरक्षित हुआ है। इसके अलावा जिला पंचायत के वार्डों में फेरबदल है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 12 फरवरी को आरक्षण की नीति जारी की गई थी। उसके बाद निर्देश दिए गए थे कि वर्ष 1995 को आधार मानकर आरक्षण तय किया जाएगा। जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद, ब्लॉक प्रमुखी, ग्राम प्रधान, बीडीसी आदि के लिए आरक्षण तय कर दिया गया था।

बागपत जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला (एससी महिला) के लिए आरक्षित किया गया था। इसके अलावा बिनौली ब्लॉक प्रमुख पद भी एससी के लिए आरक्षित हुआ था। इस आरक्षण के बाद कई नेताओं का झटका लगा था तो कई को राहत भी मिली थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी और वर्ष 2015 को आधार मानते हुए नए सिरे से आरक्षण तय करने के निर्देश दिए गए थे।

जिसके बाद शासन ने नई नीति जारी करते हुए बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद फिर से एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया था। हालांकि वह अनारक्षित होने की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई थी। इसके बाद अब शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने जनपद जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान पदों का आरक्षण तय कर सूची जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 26 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि नए शासनादेश के बाद पूर्व के आरक्षण में काफी बदलाव हुआ है। जिला पंचायत के वार्ड 13 को अनुसूचित जाति व वार्ड 18 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

जिला पंचायत सदस्यों के 20 वार्डों में से एक एससी महिला, एक एससी, दो पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पिछड़ा वर्ग, चार वार्ड महिला, 9 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। प्रमुखी में बागपत ब्लॉक अनुसूचित जाति महिला (एससी महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। छह ब्लॉकों में से एक एससी महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला, एक पिछड़ा वर्ग, तीन अनारक्षित रखे गए हैं।

ग्राम प्रधान में 244 ग्राम पंचायतों में 12 एससी महिला, 18 एससी, 24 पिछड़ा वर्ग महिला, 44 पिछड़ा वर्ग, 47 महिला, 99 अनारिक्षत रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह से क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी आरक्षित किए गए हैं।

जिला पंचायत के वार्डों में हुआ बदलाव                                       

पूर्व में निर्धारित किए गए जिला पंचायत के वार्डों में काफी बदलाव हुआ है। वार्ड 15 पहले ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था, जबकि इस बार उसे अनारक्षित कर दिया गया है। वार्ड 16 पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था, इस बार उसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वार्ड 17 पहले अनारक्षित था, जबकि इस बार इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया है।

वार्ड 20 पहले पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था, जोकि इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। देखा जाए तो पूर्व में वार्ड 1, 2, 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17 को अनारक्षित रखा गया था, जबकि इस बार वार्ड 2, 3, 4, 7, 9, 10, 12, 14, 15 को अनारक्षित किया गया है। कई वार्डों पर बदलाव होने से दावेदारों को राहत मिली है, जबकि कई पर टेंशन भी बढ़ गई है। देखा जाए तो जिला पंचायत के वार्डों में काफी उलटफेर हुआ है।

बागपत ब्लॉक प्रमुखी के दावेदारों को झटका                                 

नई आरक्षण नीति के तहत बागपत ब्लॉक प्रमुखी के दावेदारों को जोर का झटका लगा है। क्योंकि अब बागपत ब्लॉक एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस ब्लॉक पर अभी तक सुभाष गुर्जर प्रमुख थे। 17 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। इस बार भी वह दावेदारी जता रहे थे। इसके अलावा कई और दिग्गज इस ब्लॉक के लिए दावेदारी ठोकने में लगे थे, लेकिन एससी महिला के खाते में पद जाते ही उन्हें जोर का झटका लगा है।

83 ग्राम पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित                                   

ग्राम पंचायत में प्रधान पद को लेकर नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है। 83 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें महिला पद के लिए 47, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 24 व एससी महिला के लिए 12 पद आरक्षित किए गए हैं। यानी 83 महिलाएं तो प्रधान बनेंगी ही इनके अलावा भी अन्य अनारक्षित पदों पर भी महिलाएं मैदान में आ सकेंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण: अनुसूचित जाति महिला

जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण                                                   

  1. वार्ड संख्या: 1 महिला
  2. वार्ड संख्या: 2 अनारक्षित
  3. वार्ड संख्या: 3 अनारक्षित
  4. वार्ड संख्या: 4 अनारक्षित
  5. वार्ड संख्या: 5 पिछड़ा वर्ग महिला
  6. वार्ड संख्या: 6 पिछड़ा वर्ग
  7. वार्ड संख्या: 7 अनारक्षित
  8. वार्ड संख्या: 8 पिछड़ा वर्ग महिला
  9. वार्ड संख्या: 9 अनारक्षित
  10. वार्ड संख्या: 10 अनारक्षित
  11. वार्ड संख्या: 11 पिछड़ा वर्ग
  12. वार्ड संख्या: 12 अनारक्षित
  13. वार्ड संख्या: 13 अनुसूचित जाति
  14. वार्ड संख्या: 14 अनारक्षित
  15. वार्ड संख्या: 15 अनारक्षित
  16. वार्ड संख्या: 16 महिला
  17. वार्ड संख्या: 17 महिला
  18. वार्ड संख्या: 18 अनुसूचित जाति महिला
  19. वार्ड संख्या: 19 पिछड़ा वर्ग
  20. वार्ड संख्या: 20 महिला

विकास खंडवार प्रमुख पद का आरक्षण                                          

  1. बागपत: अनुसूचित जाति-महिला
  2. पिलाना: अनारक्षित
  3. छपरौली: अनारक्षित
  4. बिनौली: अनारक्षित
  5. बड़ौत: पिछड़ा वर्ग महिला
  6. खेकड़ा: पिछड़ा वर्ग

ग्राम पंचायत, विकास खंड (छपरौली)                                                   

  • अनुसूचित जाति महिला: ख्वाजगीपुर/चांदनहेड़ी।
  • अनुसूचित जाति: बासौली।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: लुहारा, किरठल, तिलवाड़ा साकिन।
  • पिछड़ा वर्ग: सूप, लूंब, ख्वाजा नंगला, काकौरकलां, रमाला।
  • महिला: बदरखा, तुगाना, बौढ़ा, रठौड़ा, सोंटी।
  • अनारक्षित: असारा, टांडा, कुर्डी, हेवा, नांगल, बाछौड़, सिलाना, हलालपुर, मुकंदपुर, शेरपुर, ककड़ीपुर।

ग्राम पंचायत, विकास खंड (पिलाना)                                                 

  • अनुसूचित जाति महिला: घटौली, हरियाखेड़ा।
  • अनुसूचित जाति: खिंदौड़ा, पूठड़, हिसावदा।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: बाखरपुर बालैनी, मुरादगांव/रोशनगढ़।
  • पिछड़ा वर्ग: मतानत नगर, पुरा महादेव, हबीबपुर नंगला, शहाजहांपुर तिसोत्रा, दौलतपुर, पांची, कहरका।
  • महिला-तिलपनी, लुहारा, मुकारी, सलावतपुर खेड़ी, मवीखुर्द, अब्दुल्लापुर मेवला, फतेहपुर।
  • अनारक्षित: डौला, बसौद, खट्टा प्रहलादपुर, बिलौचपुरा, गौसपुर, पिलाना, चमरावल, ढिकौली, बरसिया, रामनगर, सिखेड़ा, डौलचा, सिंघावली अहीर, लतीफपुर दत्तनगर, रसूलपुर सांकलपुठ्ठी, बुढ़सैनी, मुकंदपुर ओगटी।

ग्राम पंचायत, विकास खंड (खेकड़ा)                                                   

  • अनुसूचित जाति महिला: फिरोजपुर, फुलैरा।
  • अनुसूचित जाति: काठा, हरचंदपुर, आनंदपुर/बंदपुर।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: भागौट, गढ़ी कलंजरी, अहमदनगर, मंसूरपुर।
  • पिछड़ा वर्ग: हसनपुर मसूरी, नंगलाबढ़ी, सांकरौद, गौना, विनयपुर, गौठरा।
  • महिला: सिंगोलीतगा, फखरपुर, शरफाबाद, पूरनपुर नवादा, नूरपुर मुजविदा, जहांगीरपुर/डूंडाहेड़ा।
  • अनारक्षित: रावण उर्फ बड़ागांव, मुबारिकपुर, लहचौड़ा, सुन्हैड़ा, सुभानपुर, ललियाना, मवीकलां, बसी, भेडापुर, सैदपुरकलां, घिटौरा, नौरोजपुर एम्मा, खैला, डगरपुर, महरमपुर।

ग्राम पंचायत, विकास खंड (बागपत)                                                  

  • अनुसूचित जाति महिला: सिसाना, संतोषपुर, सूरजपुर महनवा।
  • अनुसूचित जाति: गौरीपुर जवाहरनगर, पाली, फैजपुर निनाना, खेड़ा इस्लामपुर।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: पावला बेगमाबाद, बाघू, शिकोहपुर, हमीदाबाद।
  • पिछड़ा वर्ग: सुल्तानपुर हटाना, जहानगढ़/दौझा, निबाली, धनौरा सिल्वरनगर, अहमदशाहपुर पदड़ा, पूठी ब्राहमण, लधवाड़ी, अहेड़ा।
  • महिला: नैथला, सरूरपुरकलां, ग्वालीखेड़ा, सूजरा, क्यामपुर, गौरीपुर हबीबपुर, फैजुल्लापुर, बली।
  • अनारक्षित: निवाड़ा, मीतली, ट्यौढ़ी, खेड़की, ग्यासी/गाधी, चौपड़ा महेशपुर, अहमदपुर गठीना, राजपुर खामपुर, बुढ़ैड़ा, चौहल्दा, बिचपड़ी, जाफराबाद नंगला, करम अलीपुर गढ़ी, ढौढरा, फतेहपुर पुठ्ठी, नौरोजपुर गुर्जर, बिहारीपुर।

ग्राम पंचायत, विकास खंड (बड़ौत)                                                      

  • अनुसूचित जाति महिला: सडकपुर सिनौली, फतेहपुर चक।
  • अनुसूचित जाति: अलावलपुर, लोयन, जलालपुर।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: आरिफपुर खेड़ी, किशनपुर, आसिफपुर खड़खड़ी, जिवाना।
  • पिछड़ा वर्ग: सड़कपुर जौनमाना, शाहपुर बड़ौली, रूस्तमपुर, हिलवाड़ी, बिजरौल, जौहड़ी, ढिकाना, कासिमपुर खेड़ी।
  • महिला: चौबली, जागौस, बिराल, ईदरीशपुर, बड़ावद, अंगदपुर, बाम, हसनपुर जिवानी, लुहारी।
  • अनारक्षित: कोताना, जफरपुर औढ़ापुर, बड़का, वाजीदपुर, गुराना, महावतपुर, गंूगाखेड़ी, अशरफाबाद थल, लोहड्डा, औसिक्का, बावली, शबगा, बरवाला, मुकराबपुर कंडेरा, बुढ़पुर, मलकपुर, इब्राहिमपुर माजरा, छछरपुर।

ग्राम पंचायत, विकास खंड (बिनौली)                                                     

  • अनुसूचित जाति महिला: गल्हैता, पुसार।
  • अनुसूचित जाति: आदमपुर, माल माजरा, कान्हड़ तलीबपुर, बिजवाड़ा।
  • पिछड़ा वर्ग महिला: तबेलागढ़ी, गांगनौली, शाहपुर बाणगंगा, भडल, बामनौली।
  • पिछड़ा वर्ग: सिरसली, आजमपुर मुलसम, गैडबरा, दाहा, मुजफ्फरपुर कमाला, फखरपुर शेखपुरा, सिरसलगढ़ दरकावदा, मुजफ्फरपुर कनवारा, मुजफ्फरपुर पोइस, रंछाड।
  • महिला: बिनौली, पलड़ी, तेड़ा, तितरौदा, मांगरौली, खपराना, नंगलारवा, माखर, पिचौकरा, मवीकलां, रहतना।
  • अनारक्षित: बरनावा, निरपुडा, पलड़ा, मौजिजाबाद नांगल, मिलाना, बौपुरा, फौलादनगर, जिवाना, फजलपुर, जैनूद्दीनपुर चिरचिटा, दादरी, शहाजहांपुर, सनजपुर कैडवा, झुंडपुर, चंदायन, बेगमाबाद गढ़ी, हजूराबाद गढ़ी, ईदरीशपुर, सूजती, धनौरा टीकरी, गढ़ी कांगरान।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img