जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गांव भाज्जू में ब्राह्मण जनचेतना परिषद की बैठक में समाज की एकता और राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
गुरुवार को जनपद शामली के ग्राम भाज्जु में ब्राह्मण जनचेतना परिषद की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी शामली के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता और योगेश भारद्वाज के संचालन में संपन्न हुई। ब्राह्मण जनचेतना परिषद शामली के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के आह्वान पर आयोजित सभा में जनपद शामली के अनेक ब्राह्मण उपस्तिथ रहे।
सभी वक्ताओं ने समाज की एकता और राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज की मौजूदा स्तिथि के दृष्टिगत हमें एकजुट होकर अपनी राजनीतिक सहभागिता को सुदृढ़ करना होगा।
पंचायत चुनाव से लेकर बीडीसी, जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों के भी जीत हार की परवाह किए बिना दावेदारी करने के लिए युवाओं को प्रेरित करना और उनका पूर्ण सहयोग, समर्थन करने का संकल्प भी हम सभी को लेना चाहिए। फरवरी माह में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जनपद स्तर पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ब्राह्मण समाज से संवाद स्थापित करेंगे। सभा में सभी वक्ताओं ने अपने अमूल्य सुझाव दिए गए।
इस मौके पर वरिष्ठ ब्राह्मण नेता वेदप्रकाश शर्मा, ज्योति प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा ओमप्रकाश शर्मा, महावीर शर्मा, संतोष शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, ओमपाल शर्मा, संजीव शर्मा, सर्वेश शर्मा, अमित शर्मा, बिंदर शर्मा, उपदेश शर्मा, अविनाश शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।

