Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से 5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पैरामाउंट कॉलोनी, दिल्ली रोड के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी धर्मपाल सिंह ने जय एग्रो बायो साइंसेस कंपनी के संचालकों के खिलाफ 5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया। धर्मपाल के अनुसार मई 2024 में आरोपितों ने उन्हें कंपनी कार्यालय में बुलाया और फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि कंपनी भारत सरकार के अधीन काम करती है और निवेश पर तीन गुना लाभ देती है। धर्मपाल ने 2,50,000 रुपये खुद और 2,50,000 रुपये अपनी पत्नी के नाम पर कंपनी में निवेश किए। पहले तिमाही में 75,000 रुपये लौटाए गए, लेकिन इसके बाद आरोपितों ने संपर्क बंद कर दिया और कार्यालय बंद कर दिया।

FIR में आरोपियों के नाम हैं: संजीव कुमार, सुशील कुमार, भंवर, अमित धिमान और मयंक वत्स त्यागी। धर्मपाल का आरोप है कि आरोपित आपस में मिलकर करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं और उनके खिलाफ कई FIR पहले भी दर्ज हो चुकी हैं। FIR संख्या 0471/2025 के तहत थाना सदर बाजार में दिनांक 12/09/2025 को मामला दर्ज हुआ।इस मामले को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि यह मामला गंभीर है। जांच-पड़ताल जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी जालसाजी से बचे नहीं।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नागरिकों से आगाह किया गया है कि ऐसी फर्जी कंपनियों में निवेश से सावधान रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img