Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अध्यादेश वापस नहीं तो बावली में होगा सत्याग्रह

  • भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम, मंडी एक्ट व अनुबंध खेती के कानूनी मान्यता को समाप्त करने की मांग
  • केन्द्र सरकार के खिलाफ हंगामा कर डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट में मंगलवार को पहुंचकर नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है, जिसे वह नहीं होने देंगे।

उन्होंने आवश्यक वस्तु अधिनियम, मंडी एक्ट व अनुबंध खेती के कानूनी मान्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इसको समाप्त नहीं किया गया तो वह गांधी की बावली गांव में सत्याग्रह कर आंदोलन का बिगुल बजा देंगे।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। वहां किसानों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया।

मनवीर तेवतिया ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, मंडी एक्ट व अनुबंध खेती के कानून को केन्द्र सरकार लागू करके किसानों को बर्बाद करना चाहती है।

यह तीनों अध्यादेश पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए है और इससे देश का मध्यम, किसान व मजदूर वर्ग को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा, जिसे वह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

यदि जल्द ही इन कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह बावली गांव में जल्द ही राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तरह सत्याग्रह शुरू कर देंगे और उसके बाद दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से अध्यादेश को समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वरूण शर्मा, दीपक शर्मा, शेखर तोमर, शरफराज एडवोकेट, राधेश्याम शर्मा, गजेन्द्र बली, मनोज कुमार, सागर राठीर, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img