Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

राजस्व 7,355 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,534 करोड़ रुपये हुआ

  • यूपी में अप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह में 16% की वृद्धि
  • कुल राजस्व संग्रह में यूपी देश में पांचवें स्थान पर 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने 2021 में अप्रैल माह 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 में अपने जीएसटी राजस्व में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। अप्रैल, 2021 में यूपी का जीएसटी राजस्व 7,355 करोड़ रुपये था जबकि अप्रैल, 2022 में यह बढ़कर 8,534 करोड़ रुपये हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार राज्यों के बीच कुल जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है। यह संभव हुआ है,योगी सरकार द्वारा किए गए सक्रिय वित्तीय प्रबंधन से। ज्ञातव्य है कि जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद यूपी का स्थान है।

जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि के प्रतिशत के मामले में, यूपी केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से बहुत आगे है। राज्य ने कोविड महामारी से उत्पन्न अनेक चुनौतियों के बावजूद सरकार द्वारा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से इस अद्भुत उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img