Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन में भयानक मंजर, सड़कों पर बहीं खून की नदियां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित बूचा शहर से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में खौफनाक मंजर देखने को मिला है जिसमें कि सामूहिक कब्रों के अंदर कुल 280 आम नागरिकों के शव मिले हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी कई लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। जान गंवाने वाले नागरिक रूसी सैनिकों के हमले के शिकार हुए हैं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ये इलाका दोबारा यूक्रेन के कब्जे में आ गया है।

जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

राज्य आपातकालीन सेवा द्वारा भेजे गए बचाव दल मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन निराशा हाथ लग रही है। क्योंकि सभी लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिल रहे हैं। कुछ इमारतों के मलवे में भी शव तलाशने का काम जारी है। खोज और बचाव अभियान जारी है। यूक्रेन में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

शव देख लोगों के बहे आंसू

शवों की तलाशी के दौरान एक आदमी का शव दिखाया जिसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे, और उसके बगल में एक खुला यूक्रेनी पासपोर्ट था। एक अन्य के सिर में धंसा घाव था। दो साइकिल के पास लेटे हुए थे और तीसरा एक कार के बगल में। कुछ मुंह के बल लेट गए और कई के अंग भंग हो चुके थे। जबकि अन्य मुंह के बल लेट गए। दर्दनाक मौत को देखने के बाद कई लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।

यूक्रेन के इरपिन शहर में मिले 650 विस्फोटक

रूस और यूक्रेन में चल रही महाजंग के बीच अभी इरपिन में रूसी सेना की तरफ से कई जगहों पर बम फेंके गए हैं। यूक्रेनी सेना इसे डिफ्यूज करने की तैयारी में लगे हैं।

रूस ने कर दिया था सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को नष्ट

एक अप्रैल को मिसाइल हमले के दौरान रूसियों ने क्रेमेनचुक में यूक्रेन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को नष्ट कर दिया। रूस लविवि और निप्रो सहित देश भर के तेल डिपो पर लक्षित हमले करता रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img