Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रालोद जिला पंचायत के सभी वार्डों पर उतरेगी प्रत्याशी

  • पूर्व सांसद अमीर आलम की अध्यक्षता में कमेटी गठित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने के लिए कमर कस ली है। इसके चलते वार्ड वाइज प्रत्याशियों के चयन के लिए पूर्व सांसद अमीर आलम खान की अध्यक्षता में 7 सदस्य समिति का गठन किया गया है।

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय पर संजीव फतेहपुर के संचालन में हुई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में जिला पंचायत के सभी वाडों पर राष्ट्रीय लोकदल अपने प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही, प्रत्याशियों को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पूर्व सांसद अमीर आलम खान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान, प्रदेश महासचिव अनवर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर पंवार शामिल हैं।

जिला ध्यक्ष ने कहा कि जो भी प्रत्याशी रालोद से जिला पंचायत या ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ना चाहता है, वह अपना बायोडाटा पार्टी कार्यालय या समिति के सदस्य और अध्यक्ष के पास जमा करा सकता है ताकि वार्ड के हिसाब से समिति विभिन्न नामों पर विचार कर प्रत्याशी का चयन कर सके।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने कहा कि आने वाला समय किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अत: सभी किसान आपसी द्वेष जाति धर्म क्षेत्रों को छोड़कर किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों को अपनाकर एकजुट होकर चौधरी अजीत सिंह एवं युवा हृदय सम्राट जयंत चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हो जाएं।

इस अवसर पर सुरेंद्र गंदेवडा, बाबूराम पंवार, सनोज चौधरी, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, हरेंद्र ताना, मुबारक अली, सर्वेश सिम्भालखा, कृष्णपाल प्रधान, राजेंद्र सिंह, विकास धीमान, सहदेव मुखिया, अरविंद पंवार, पप्पू प्रधान, नीरज पंवार, डाक्टर योगेश धीमान, नैन सिंह, ताज मोहम्मद, शेर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img