- कांधला में क्षेत्र के किसानों ने किया समर्थन
जनवाणी ब्यूरो |
कांधला: नगर में रालोद कार्यकताओं की एक बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन में सहभागिता करने के लिए क्षेत्र के किसानों का समर्थन दिया।
नगर में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक ढाबे पर रालोद कार्यकाताओं की बैठक सम्पन्न को संबोधित करते हुए रालोद नेता सतबीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ है। बॉर्डर पर बैठे हुए किसान आंदोलन में अपनी जान गवा रहे हैं।
किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को किसानों की जान की परवाह ही नही है। किसानों को अब एकजुट होकर भाजपा सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराना है। जब तक सरकार किसानों के ऊ पर थोपे गए इन तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेगी।
तब तक यह आन्दोलन खत्म होने वाली नही है। इस सरकार में किसान गरीब मजदूर सब परेशान है, यह सरकार बस पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है।
इस दौरान अरविंद पंवार, बिजेंद्र प्रधान किवाना, इरफान, नरेन्द्र, पप्पू प्रधान, प्रमोद, अशोक, राकेश, बिन्दर के साथ दर्जनों किसान मौजूद रहे।

