Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

घर से काम के लिए निकले रोडवेज चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत

  • अपने ही हल ट्यूबवेल पर पड़ा मिला चालक का शव

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: घर से काम के लिए निकले रोडवेज चालक का शव जंगल में ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। संदिग्ध अवस्था में रोडवेज चालक की मौत को लेकर परिवार वालों में जहां कोहराम मचा हुआ, वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोविंदर सिंह निवासी गांव पाथौली थाना सरूरपुर खुर्द कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहता था तथा गाजियाबाद डिपो में रोडवेज के चालक पर तैनात था। बताया गया कि पिछले दो महीने से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम सोविंद्र सिंह घर से किसी काम के लिए शामली के लिए निकले थे, देर शाम हुई मोबाइल पर वार्ता के बाद बताया कि वे बागपत और शामली के बीच में है और किसी काम से जा रहे हैं। जिसे लेकर परिजन बेफिक्र हो गए।

मंगलवार की अल सुबह जब गांव के कुछ लोग जंगल में गए, तो सुरेंद्र सिंह का शव उन्हीं की ट्यूबवैलल के सामने पड़ा हुआ था, जो ठंड के चलते पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कर दिया गया है तथा बिसरे को सुरक्षित करा लिया गया है। वहीं मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img