Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

रोडवेज की वर्कशॉप 21 को होगी पल्हैड़ा में शिफ्ट, तैयारियां पूरी

  • भैंसाली बस अड्डे की वर्कशॉप में केवल मेरठ डिपो की बसों का होगा मेंटेनेंस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भैंसाली बस अड्डे पर स्थित रोडवेज की वर्कशॉप को पल्हैड़ा में शिफ्ट करने की तैयारी है। वर्कशॉप को 21 फरवरी से शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 10 दिन तक चलेगी। गौरतलब है कि मेरठ में इन दिनों मेट्रो व रैपिड रेल का काम पूरी गति से चल रहा है।

वहीं, रोडवेज बस अड्डे पर स्थित वर्कशॉप को भी यहां से शिफ्ट किया जाना है, लेकिन इसका आधा भाग ही शिफ्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी और 10 दिन में इसे पल्हैड़ा में स्थानांतरित किया जा सकेगा। आरएम मेरठ रीजन केके शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप के स्थानांतरण की प्रक्रि या के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

वर्कशॉप के लिए पल्हैड़ा में जगह कम मिलने के कारण भैंसाली बस अड्डे पर बनी वर्कशॉप में केवल मेरठ डिपो की बसों को ही मेंटेनेंस के लिए रखा जाएगा। पहले मेरठ डिपो की बसों की मेंटेनेंस सड़कों पर होती थी, लेकिन अब इनके लिए भैंसाली बस अड्डे पर बनी वर्कशॉप में इंतजाम किया गया है। पल्हैड़ा में शिफ्ट होने वाली वर्कशॉप में सोहराबगेट की बसों की ही मेंटेनेंस होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img