Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दुस्साहस: शहर में लुटेरे बेलगाम, दिया कई लूट को अंजाम

घटना-1

  • युवती से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटा, ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने आई थी युवती
  • टोल प्लाजा पर बदमाशों की गिरी बाइक, पर्स छोड़कर भागे बदमाश
  • टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: अक्षरधाम कॉलोनी के पास प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यालय से ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने आ रही एक युवती से बाइक सवार युवकों ने पर्स छिन लिया। घटना के दौरान युवती गिर गई। हाइवे से गुजर रहे दो युवकों ने घटना देखी तो बदमाशों का पीछा किया। टोल के पास बाइक आपस में टकरा गई, जिसके बाद बदमाश पर्स छोड़कर भाग निकले। बदमाश टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जटौली निवासी डोली पुत्री ओमवीर सिंह अक्षरधाम कॉलोनी स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यालय पर ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही है। मंगलवार को युवती कोर्स सीखने कार्यालय पर आ रही थी। जैसे ही वह आॅटो से उतरी पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया, जिस कारण डोली गिर गई।

इस घटना को हाइवे से गुजर रहे बाइक चालक सागर स्वामी पुत्र बबलू व श्रीकांत पुत्र गुलबीर सिंह निवासी मछरी ने देख लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद युवकों की बाइक बदमाशों की बाइक से टकरा गई, जिस पर घबराए बदमाशों ने पर्स छोड़ दिया और भाग निकले।

डोली के पर्स में एक मोबाइल, आधार कार्ड, 800 रुपये थे। शोर सुनकर सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, परंतु तब तक बदमाश भाग चुके थे। टोल पर पहुंची डोली को दोनों युवकों ने पर्स सौंपा। दोनों के इस कार्य की टोलकर्मियों, पुलिस व युवती ने सराहना की।

कुछ देर बाद ही बदमाश टोल से गुजरे। परंतु वह इस बात से अंजान थे कि मछरी निवासी सागर, श्रीकांत व पुलिस टोल पर ही मौजूद है। युवकों ने बदमाशों का पहचान लिया। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। परंतु बदमाश पुलिस को चकमा देकर दोबारा भागने में सफल रहे।

भागने के दौरान बदमाश टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना-2


पैंठ बाजार में महिला ने पर्स चोरी किया, कैमरे में कैद

लालकुर्ती पैंठ में एक महिला ने दुकान के काउंटर से पर्स चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। लालकुर्ती पैंठ बाजार स्थित कला मंदिर वाली मार्केट में इंचौली निवासी उमेर खान की कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी दुकान पर जाकिर कालोनी निवासी महिला खरीदारी करने आई थी।

महिला ने पर्स को काउंटर पर रख दिया और कपड़े देखने लगी। इसी बीच मुंह पर मास्क और हाथ में थैला लेकर दूसरी महिला दुकान पर पहुंची और सेल्समैन को अपनी बातों में लगा लिया। आरोपी महिला ने मात्र 12 सेकेंड में ही पर्स चोरी कर लिया और फरार हो गई। काउंटर से पर्स गायब देखकर खरीदारी करने आई महिला ने शिकायत की। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराई, जिसमें महिला पर्स चोरी करती नजर आ रही है। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पैंठ बाजार में लालकुर्ती थाना प्रभारी को निगरानी के निर्देश दिए हैं।

घटना-3


पुलिस चौकी के सामने महिला प्रवक्ता से लूट

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने ही बसपा नेता की प्रवक्ता पत्नी को गन प्वांइट पर लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

अजंता कॉलोनी निवासी सतीश प्रकाश मेरठ कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट में प्रवक्ता हैं। इसके साथ सतीश बसपा के एक बड़े नेता भी हैं। सतीश की पत्नी बबीता प्रकाश भी मेरठ के डीएन डिग्री कॉलेज में प्र्रवक्ता हैं। मंगलवार की शाम सतीश पत्नी बबीता और बच्ची के साथ सेंट्रल मार्केट में शॉपिंग के लिए आए थे। सतीश गाड़ी पार्क कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर आए एक बदमाश ने सेंट्रल मार्केट पुलिस चौकी के सामने बबीता पर पिस्टल तान कर उनका पर्स लूट लिया।

चंद सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सतीश का आरोप है कि वह घटना की जानकारी देने पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां मौजूद कांस्टेबल ने उनसे ही सवाल जवाब शुरू कर दिए। घटना को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस पर तमाम तरह के सवाल उठाते हुए सतीश ने जमकर हंगामा किया।

सतीश के मुताबिक उनकी पत्नी के पर्स में हजारों की रकम और जेवरात बताए गए हैं। वहीं, पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है। उधर, एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को तलब किया गया है।

घटना-4


नगर निगम के अकाउंटेंट के घर लाखों की चोरी

मंगलवार को दिनदहाड़े बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी में चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर बंद मकान से एक लाख की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएसयूपी कालोनी निवासी जीत सिंह वर्मा ने बताया कि वह नगर निगम में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। उनकी पत्नी बीना गौतम समाज सेविका है। वह अपने ड्यूटी गए थे।

उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। बच्चे स्कूल गए थे मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर मकान में अंदर रखी एक लाख की नगदी जेवरात सोने की अंगूठी, चेन, पायजेब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित जब शाम को घर पहुंचे तो उन्होंने बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थाने पर देख तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस महीने चोरी की अब तक छोटी बड़ी दो दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी है। पुलिस तहरीर लेकर जांच का आश्वासन देकर पीड़ित परिवारों को थाने से चलता कर देती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img