Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

डाक्टर के क्लीनिक पर दिनदहाड़े लूट

  • न्यूरो सर्जन के क्लीनिक में घुसकर बदमाशों ने लूटे 30 हजार रुपये
  • कर्मचारी ने पीछा किया तो बदमाश ने झोंका फायर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी क्षेत्र गढ़ रोड पर दिनदहाड़े दो बदमाश डाक्टर के क्लीनिक में घुस गये और हथियारों के बल पर कर्मचारियों से 30 हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारी ने लूटपाट के दौरान एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया।

बदमाश अपने दूसरे साथी के साथ बाइक से फरार हो गये। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। बदमाश घटना के वक्त सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

नौचंदी थाना क्षेत्र गढ़ रोड पर टिम्बकटू रेस्टोरेन्ट के बराबर में न्यूरो सर्जन डा. विकुल त्यागी का क्लीनिक है। बुधवार दोपहर बाद चार बजकर 20 मिनट पर डा. विकुल त्यागी ओपीडी करने के बाद शास्त्रीनगर में मेरठ क्रिटिकल हॉस्पिटल में गये थे। क्लीनिक के अंदर ही मेडिकल स्टोर है। क्लीनिक पर कर्मचारी दिनेश और रिसेप्शन पर उन्नति वर्मा व एक अन्य लड़की बैठती हैं।

17 1

डाक्टर के जाते ही मास्क लगाये दो बदमाश क्लीनिक में घुसे और रिसेप्शन पर बैठी उन्नति वर्मा व दिनेश से डा. विकुल त्यागी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि डाक्टर साहब तो नहीं है। इतना कहते ही एक बदमाश ने धमकी देने के अंदाज में कर्मचारी दिनेश से कहा कि कैश बाक्स में जो रुपया रखा है, उसे चुपचाप दे दो। इस पर दिनेश ने कहा ऐसे रुपया हम कैसे दे दे।

इतना सुनते ही बदमाश ने तमंचा निकाला और कारतूस अंदर डालने के बाद उन्नति वर्मा की कनपटी पर लगा दिया। बदमाशों के हथियार निकालते ही दिनेश चुपचाप एक तरफ हो गया। बदमाशों ने कैश बाक्स में रखे 30 हजार रुपये लूट लिये और क्लीनिक से फरार होने लगे। दिनेश ने लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने तमंचा निकाल फायरिंग कर दी।

फायरिंग होते देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने डा. विकुल त्यागी को फोन से घटना की जानकारी दी। उधर, डाक्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और डाक्टर व कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। डाक्टर ने नौचंदी थाने पर लूट की तहरीर दी है।

7.63 करोड़ के गबन के आरोप में बैंक मैनेजर की जमानत खारिज

मेरठ: इंडियन बैंक की नजीबाबाद शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सचिन कुमार द्वारा सात करोड़ 63 लाख रुपये की धनराशि के गबन करने के आरोप में न्यायालय जिला जज रजत सिंह जैन ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से अमरपाल सिंह भट्ठल द्वारा न्यायालय को अवगत कराया गया कि सचिन कुमार ने प्रबंधक पद पर रहते हुए सात करोड़ 63 लाख रुपया की धनराशि का गबन करके धनराशि को स्वयं अपने खाते में ट्रांसफर करवाया था।

यह धनराशि जनता की धनराशि थी। जिसे आरोपी द्वारा अपने हित में प्रयोग किया गया। न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए उल्लेखित किया कि मामला साधारण धोखाधड़ी का नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपयों की धनराशि के घोटाले का है, जो आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। जिससे राजकोष को आर्थिक हानि पहुंची है। न्यायालय ने आरोपी सचिन कुमार का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img